ਵਰਤੋਂਕਾਰ:Neeraj0051
दूध डेयरी क्या है? इसको कैसे शुरू करे ? मुनाफा कैसे होगा...
... आजकल हर घर तक डेयरी का दूध पहुंच रहा है. कभी आपने सोचा है कि डेयरी कंपनियां किस तरह से दूध इकट्ठा करती है और किस तरह से दूध खराब हुए बिना आपके घर तक पहुंचता है, तो जानते हैं डेयरी मिल्क का पूरा प्रोसेस. सबसे पहले गांवों से और छोटे-छोटे शहरों से दूध इकट्ठा किया जाता है. सबसे पहले पशुपालकों से हर गांव में एक जगह से दूध इकट्ठा किया जाता है. यहां दूध को इकट्ठा करने से पहले इनके फैट आदि की जांच की जाती है और उस फैट के आधार पर उन्हें पैसे का भुगतान किया जाता है. इसके बाद दूध को डेयरी के प्लांट में लाया जाता है. यहां ट्रकों को खड़ा करने के लिए खास व्यवस्था होती है, जहां ठंडा किया गया दूध लाया जाता है. इसके बाद ट्रक से दूध का सैंपल लिया जाता है और उसे लैब में भेजा जाता है. इसके बाद दूध सैंपल का रिकॉर्ड रखा जाता है और इसमें रिकॉर्ड रहता है कि किस सोसाएटी से कितना दूध आया है और उसकी क्वालिटी क्या है.
दूध डेयरी ग्रामीण इलाक़ों मे कैसे शुरू करे - 👉 ग्रामीण क्षेत्रों में हर प्रकार की दूध कंपनियां अपने अपने छोटे छोटे बूथ या फ्रेंचाइजी बनाती है. वैसे तो आप सभी लोग जानते हैं , कि मार्केट में बहुत सारी दूध कंपनियां अवेलेबल है ! लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होता है, कि आप किस कंपनी की दूध डेयरी खोलना चाहते हैं ! जैसे कि मार्केट में अमूल ,पराग ,पारस ,मदर इंडिया इत्यादि कंपनियां मौजूद है ! इनमें से आप किसी के भी अपने गांव में रहकर दूध डेरी का काम खोल सकते हैं ! जब आप कंपनी सुनिश्चित कर लेते हैं , तो आपको सबसे पहले उस कंपनी के नजदीकी स्टोरेज प्लांट पर जाना होता है ! वहा पर उनके सुपरवाइजर से आपको बात करनी होगी ! उनको अपनी बात बतानी होगी , कि हमें अपने गांव में दूध डेयरी का काम (ganv me dudh dairy kaise khole) लेना हैं ! इसके बाद वह आपके गांव का सर्वे करेंगे ! तथा आपसे कुछ नॉर्मल से क्वेश्चन पूछ सकते हैं -जैसे कि आपके गांव में कितना दूध मिल सकता है ! आपके गांव से स्टोरेज प्लांट की दूरी कितनी है , यदि उस कंपनी की आपके क्षेत्र में कोई दूध डेयरी होगी ! तो आपको उसी कंपनी का दूध डेयरी मिलने की संभावना ज्यादा रहती है !
दूध डेयरी खोलने में कितना पैसा लगता है (investment in ganv me dudh dairy kaise khole )
आपके मन में यह सवाल जरूर होगा, कि यदि आप दूध डेरी का काम खोलना चाहते हैं ! तो आपको कितना इन्वेस्ट करना पड़ेगा ! तो मैं आपको यह स्पष्ट करना चाहूंगा ! कि अगर आप किसी कंपनी का दूध डेयरी खोलते (dudh dairy kaise khole in hindi) हैं ! तो कंपनी आपको वह सभी चीजें देती हैं, जो दूध डेयरी खोलने में आवश्यक होते हैं ! जैसे कि
1. वेट मशीन 2. फैट मशीन 3. फैट मशीन को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी 4. बैटरी 5. सोलर पैनल 6. दूध खट्टा करने के लिए जार 7. जार को साफ करने के लिए केमिकल्स यह सभी चीजें आपको कंपनी ही मुहैया कराती है ! तो आपका कोई भी पैसा नहीं लगता है , हालांकि आपका कुछ पैसा सिक्युरिटी के तौर पर कंपनी अपने पास रख सकता है सारी कंपनियों का अपना अलग अलग नियम है कोई 10 हजार लेता है तो कोई 20 हजार !
दूध डेरी से कितनी होगी कमाई (Earning in dudh dairy) दूध डेरी से आप बेहतरीन कमाई कर सकते हैं ! लेकिन यह निर्भर करता है , कि आपके पास कितना दूध आता है ! क्योंकि कोई भी कंपनी दूध डेयरी खोलने पर वह सारा सामान देती है ! और इसके बाद प्रत्येक लीटर पर आपको कमीशन दिया जाता है ! यह कमीशन अलग अलग कंपनी अपना निर्धारण करती है ! इसकी सटीक जानकारी , आपको आपके दूध डेयरी कंपनी सुपरवाइजर से ही मिलेगी ! इसके लिए आप जब स्टोरेज प्लांट पर जाएंगे , तो वहां पर आपको जानकारी दी जाएगी ! फिलहाल यदि मैं बात करूं तो आप अपने गांव से यदि 3 से 4 क्विंटल 1 दिन में दूध इकट्टा कर लेते हैं ! तो आपको लगभग 800 से 900 प्रतिदिन का कमीशन बनता है !
दूध डेयरी खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document for open a dudh dairy) जब भी आप दूध डेयरी के लिए अपने एरिया मैनेजर से बात करने जाएं ! तो आपके पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है 1.आधार कार्ड 2.वोटर आईडी 3. पैन कार्ड 4. बैंक पासबुक 5. पासपोर्ट साइज़ फोटो ! ~~~~